Pakistan के पंजाब प्रांत में कार-वैन की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत

Summary :

सोमवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में वैन-कार की भयानक टक्कर हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर हुई मौत कई घायल घायलों में एक ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम Pakistan के पंजाब प्रांत के झोक यार खान इलाके में एक यात्री वैन और कार के बीच टक्कर में 4 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। वहां की पुलिस ने मंगलवार(31 अक्टूबर) को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोमवार(30 अक्टूबर) को एक तेज रफ्तार यात्री वैन एक कार से टकरा गई। इस टक्कर…

  • सोमवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में वैन-कार की भयानक टक्कर
  • हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर हुई मौत कई घायल
  • घायलों में एक ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Pakistan के पंजाब प्रांत के झोक यार खान इलाके में एक यात्री वैन और कार के बीच टक्कर में 4 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। वहां की पुलिस ने मंगलवार(31 अक्टूबर) को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोमवार(30 अक्टूबर) को एक तेज रफ्तार यात्री वैन एक कार से टकरा गई। इस टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक ने नजदीकी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद, पुलिस और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों और घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team