अमेरिका के तीन निगरानी विमानों के कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर से उड़ान भरने के सिर्फ घंटे भर बाद एक अमेरिकी समुद्री गश्ती विमान ने देर रात उड़ान भरी। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एविएशन ट्रैकर एयरक्राफ्ट स्पॉट्स के अनुसार, अमेरिकी नौसेना का एक पी-3सी विमान गुरुवार की रात 11 बजे प्रायद्वीप के ऊपर से उड़ा।
इससे पहले, गुरुवार को ही एक आरसी-135एस कोबरा बॉल विमान जापान के ओकिनावा क्षेत्र से उड़ान भरने के बाद दक्षिण कोरिया के पूर्वी सागर पर एक निगरानी मिशन को अंजाम दिया।
एविएशन ट्रैकर ने कहा कि एक आरसी-135एस विमान और ई-8सी विमान या जेएसटीएआरएस को भी उसी दिन बाद में उसी मार्ग पर उड़ान भरते देखा गया। गुरुवार की उड़ानें, अमेरिका द्वारा चार जासूसी विमानों के एक ही समय में प्रायद्वीप पर इस हफ्ते की शुरुआत में उड़ान भरने के बाद भरी गई हैं। यह कदम उत्तर कोरिया द्वारा इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण की चिंताओं के बीच प्योंगयांग पर निगरानी तेज करने के लिए किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



