बीजिंग : चीन के दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत में शनिवार को 5.9 तीव्रता का एक भूकंप आया जिसमें 14 लोग घायल हो गए। प्रांतीय भूकंप वेधशाला के अनुसार अभी तक प्रांत के मोजिआंग हानी स्वायत्तशासी काउंटी में मुख्य भूकंप के बाद 55 और झटके (आफ्टरशॉक) महसूस किए गए। उनमें से एक की तीव्रता तीन, दो की तीव्रता चार और एक की तीव्रता पांच से ज्यादा थी।
काउंटी प्रशासन के मुताबिक भूकंप का केन्द्र 11 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और इससे दर्जनों घर तबाह हो गए। मोजिआंग के 15 नगरों के साथ ही प्रांत की राजधानी कुनमिंग शहर में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।
जापान : भीषण भूंकप, भूस्खलन के बाद अब जीवित बचे लोगों को बचाने की जद्दोजहद
तोंगुआन में बचावकर्मियों ने बताया कि ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका नहीं है क्योंकि भूकंप के वक्त अधिकतर ग्रामीण अपने घर से बाहर खेतों में काम कर रहे थे।
आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव का काम शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों के लिए दलों को रवाना किया है। छह सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी, अग्निशमन कर्मी, चिकित्साकर्मी राहत अभियान चला रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App

