ताइवान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूंकप की तीव्रता 6.4 मापी गई। बताया जाता है कि भूकंप इतना तेज था कि पूर्वी किनारे पर एक होटल गिर गया और इसके चलते कई लोग इसमें फंस गए। भूकंप का केंद्र बंदरगाह शहर हुआलिन से 21 किलोमीटर दूर था।स्थानीय मीडिया के अनुसार, कई ऊंची इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज पोस्ट किए जा रहे हैं। सरकार ने भी होटल को नुकसान पहुंचने की बात स्वीकार की है, लेकिन और ज्यादा जानकारी नहीं दी है। सेंट्रल वेदर ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार ताइवान ने आज भूकंप के झटकों को 19 बार महसूस किया था।
जानकारी के अनुसार तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब ताइवान की धरती हिली है। इस बार भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। इससे पहले यहां पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के चलते कितने लोगों की जानमाल का नुकसान हुआ है इसका अंदाजा अभी नहीं लग सका है।इमरजेंसी सेवाओं को राहत और बचाव कार्य में लगा दिया गया है।
रविवार को दो घंटे के अंतराल में पांच भूकंप के झटके महसूस हुए थे। ताइवान दो टेक्टॉनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है। इसके चलते यहां भूकंप आते रहते हैं। सितंबर 1999 में यहां हाल के सालों का सबसे भयानक भूकंप आया था। 7.6 तीव्रता के भूकंप में 2400 लोग मारे गए थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



