अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अज्ञात सशस्त्र लोगों ने एक भारतीय आधारभूत ढांचा कंपनी के छह भारतीय और एक अफगान कर्मचारी का आज अपहरण कर लिया।
‘ टोलो न्यूज ’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना प्रांत की राजधानी पुल ए खुमरी के बाग ए शमल गांव में हुई।
इन लोगों का अपहरण उस समय हुआ जब वे उस क्षेत्र में जा रहे थे जहां कंपनी केईसी ने एक बिजली उप केंद्र का ठेका लिया है। बगलान प्रांत परिषद ने घटना को तालिबान से जोड़ा है।
अपहरण की अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App


