वॉशिंगटन : मध्य अमेरिका के होंडुरस में रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए जिसके बाद आसपास के समुद्री तटों पर सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह कहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के केंद्र के सबसे पास स्थित होंडुरस के उत्तरी तट की आबादी काफी कम है।
फिलहाल किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यूएसजीएस के मुताबिक मेक्सिको, जमैका, होंडुरस, क्यूबा, कोस्टा रिका के तटों पर सुनामी आ सकती है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूटरे रिको और वर्जिन आइलैंड्स में सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसके प्रभाव स्वरूप एक मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App


