पाकिस्तान के पेशावर की डार कॉलोनी में आज सुबह एक मदरसे में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में लगभग 7 की मौत और 70 से अधिक बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज़ के लिए लेडी रीडिंग अस्पताल और अन्य चिकित्सा सुविधा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
जियो न्यूज ने बचाव कार्य में लगे सूत्रों के हवाले से कहा है धमाका डीर कालोनी में हुआ। इनमें से अधिकतर की हालत गंभीर है। अभी धमाके के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह सिलेंडर ब्लास्ट है। हालांकि, मौके पर पहुंचे अफसर मामले की छानबीन कर रहे हैं। सभी घायलों को एलआर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
जब बम धमाका हुआ, उस समय धार्मिक स्कूल में कक्षाएं टल रही थीं और मृतकों में बच्चे और प्रशिक्षकों की संख्या ज्यादा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विस्फोट के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।


Download Android App
Download iOS App


