बर्मिंघम के एक क्लब में हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि इससे पहले शहर के ही एक घर के बाहर इसी तरह की घटना में एक छोटे बच्चे समेत तीन लोग मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बर्मिंघम पुलिस के अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि शनिवार देर रात 11 बजे के बाद एक नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी की घटना में कई लोगों के मारे जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिट्जगेराल्ड ने कहा कि बर्मिंघम दमकल एवं बचावकर्मियों ने क्लब के पास फुटपाथ पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया, जबकि क्लब के अंदर दो महिलाओं के शव मिले।
- गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई
- घटना में एक छोटे बच्चे समेत तीन लोग मारे गए
घायल अस्पताल में भर्ती
उन्होंने बताया कि 10 लोगों को घायल अवस्था में बर्मिंघम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और नौ अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है। फिट्जगेराल्ड ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि किसी एक संदिग्ध ने सड़क से नाइट क्लब में गोलियां बरसाईं।
दमकल कर्मियों ने तीनों को मृत घोषित किया
इसके अलावा, पुलिस को उसी दिन शाम पांच बजकर 20 मिनट पर बर्मिंघम में एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। फिट्जगेराल्ड के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस को एक घर के सामने यार्ड में एक कार मिली, जिसके अंदर एक पुरुष, एक महिला और एक छोटा लड़का थे, जो गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि दमकल एवं बचाव कर्मियों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। फिट्जगेराल्ड के मुताबिक, जांचकर्ताओं का मानना है कि किसी एक संदिग्ध ने तीनों को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां चलाईं तथा उसके बाद वाहन से फरार हो गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



