न्यूजीलैंड के उत्तरपूर्व में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह के पास रविवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद अधिकारियों ने कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की। न्यूजीलैंड नागरिक सुरक्षा संगठन ने भूकंप आने के बाद शुरुआती मिनटों के लिए तटों, बंदरगाहों और छोटी नौकाओं के लिए खतरे की चेतावनी जारी की थी, लेकिन आठ मिनट बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया।
शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई, मगर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बाद में इसकी तीव्रता 7.2 बताई। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के इलाकों के लिए जारी सुनामी की चेतावनी वापस ले ली, मगर कहा कि जहां भूकंप आया है उसके आसपास के तटीय इलाकों के समंदर में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है।
भूकंप सुबह 10 बजकर 55 मिनट (भारतीय मानक समयानुसार तड़के चार बजकर 25 मिनट) पर आया था और इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था।


Download Android App
Download iOS App



