बीजिंग : चीन के गुआंगदोंग प्रांत में सड़क धंसनें से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना कल रात क्रॉस-सेक्शन पर हुई। रिपोर्ट के अनुसार, आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि घायल हुए नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



