कैथल : अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिला कैथल की एक आपात बैठक जिला कार्यालय छोटू राम चौक पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता डा. हजूर सिंह जखौली ने की । इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने 15 फरवरी की जींद की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के विरोध में उसकी रैली को रोकने के लिए और 19 मार्च को जाट आरक्षण का समझौता लागू करवाने के लिए समिति के जिला के पदाधिकारियों ने अपनी टीमों का गठन किया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा व प्रवीण कि’छाना ने बताया की 19 मार्च 2017 को दिल्ली के हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मंत्री कृष्ण बेदी, केंद्रीय मंत्री चौ. वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. यशपाल मलिक और सभी जिलों की जिला कार्यकारणी को बुलाकर जाट समेत 6 जातियों को केंद्र और राज्य में आरक्षण व आरक्षण से सम्बंधित 6 मांगो पर समझौता राष्ट्रीय मीडिया के सामने हुआ था।
जिसमे मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को मानते हुए कुछ समय सीमा निश्चित की, लेकिन उपरोक्त सभी मांगों पर समय रहते पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया, इसलिए जाट समाज में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि समाज के इस रोष को देखते हुए संघर्ष समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अगुवाई में 5 फरवरी को जींद में प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुला कर ठोस निर्णय लेते हुए अमित शाह की मोटर साइकिल यात्रा को रोकने का जाट समाज ने फैसला लिया। जिला उपप्रधान मियां सिंह जाजनपुर व अमरनाथ पूर्व सरपंच नरड़ ने बताया की देबन जाट न्याय धरने पर दिल्ली कूच के लिए 750 ट्रैक्टर ट्राली का रजिस्ट्रेशन हुआ था और इसी तरह से 250 टै्रक्टर ट्रालियों का रजिस्ट्रेशन भागल में लोगों ने करवाया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



