जकार्ता : इंडोनेशिया के प्रमुख द्वीप पर एक सक्रिय ज्वालामुखी के पास फंसे स्थानीय लोगों को वहां से निकालने जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। दींग पठार पहुंचने से करीब तीन मिनट पहले ही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जहां कल ज्वालामुखी के फटने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे।
पहाड़ की एक चट्टान से टकराकर हुआ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
हेलीकॉप्टर कथित तौर पर मध्य जावा प्रांत में तेमंगगंग जिले के बटक पहाड़ की एक चट्टान से टकरा गया था। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के उप प्रमुख संचालक मेजर जनरल हेरोनीमुस गुरऊ ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने एपी को कहा, ”हम अभी सेमारंग में भायांगकर अस्पताल में हैं।” मृतकों के शव इसी अस्पताल में लाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



