अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में सोमवार को एक आत्मघाती हमले में आठ अफगान सैनिकों की मौत हो गई। यह हमला एक विस्फोटक भरी कार के जरिए अंजाम दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, “आतंकवादी ने नाद अली जिला के तूर पुल इलाके में विस्फोटक लदी कार को सुरक्षा जांच चौकी में घुसा दी।”
कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश विभाजन किया जिसके कारण नागरिकता कानून में संशोधन की जरूरत पड़ी : अमित शाह
सूत्र ने कहा कि आतंकवादी की मौके पर ही मौत हो गई और विस्फोट के बाद दो सुरक्षाकर्मी लापता हैं। सूत्र ने कहा कि निशाना बनाई गई सुरक्षा चौकी अफगान नेशनल आर्मी द्वारा संचालित है और विस्फोट से यह नष्ट हो गई। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता उमर जवाक ने हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा,”घटना को लेकर एक जांच शुरू की गई है और मीडिया से उचित जानकारी साझा की जाएगी।” तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।


Download Android App
Download iOS App


