फिलीपींस से गुजरे चक्रवाती तूफान उस्मान के कारण आई बाढ़ बारिश और भूस्खलन में मृतकों का आंकड़ा 85 हो गया है। नेशनल डिसास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल (एनडीआरआरएमसी) ने अनुमान जताया है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण 1,91,597 लोग विस्थापित और 40 घायल हुए हैं। ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित लोगों की कुल संख्या में केवल 24,894 लोग ही देश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में स्थापित शरणार्थी केंद्रों में रह रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन ने बिकोल प्रांत के कामारिन्स सुर इलाके में आपदा की स्थिति की घोषणा की है जहां की आबादी करीब 20 लाख है। इस कदम से प्रभावित हुए बुनियादे ढांचे की मरम्मत के लिए धनराशि मुहैया करने में तेजी से काम किया जाएगा। बिकोल के साथ पूर्वी विसाया भी उस्मान से प्रभावित हुआ है जिसने देश में शनिवार को दस्तक दी थी और अब यहां से गुजर चुका है।


Download Android App
Download iOS App



