अफगानिस्तान के पूर्व में स्थित लोगार प्रांत में बृहस्पतिवार देर रात हुए एक आत्मघाती बम हमले में ९ लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 50 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में एक पुलिस सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर हमला किया गया।
कानपुर एनकाउंटर : विकास दुबे के सहयोगी जयकांत बाजपेयी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्यवाही
अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि हमले में मारे गए अधिकतर लोग आम नागरिक थे।प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जान गंवाने वाले कार सवार वह लोग थे, जिन्हें सुरक्षा चौकी पर जांच के लिए रोका गया था। वहीं, जिस अस्पताल में घायलों को ले जाया गया, वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि बम हमले के घायलों में कई बच्चे भी हैं तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेने से तत्काल इंकार किया। हमले को बकरीद के त्योहार की पूर्व संध्या पर अंजाम दिया गया।फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


Download Android App
Download iOS App


