वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की निंदा करते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु हथियारों की लगातार होड़ के लिए रूस और चीन विशिष्ट और खास तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने उत्तर कोरिया की अलग थलग पड़ी सरकार को परमाणु हथियार कार्यक्रम के वास्ते प्रमुख आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए रूस और चीन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों का उल्लंघन किया है।
टिलरसन ने सभी देशों से उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा रूख अपनाने की अपील की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को मजबूत करने के लिए कहा ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों की लगातार होड़ करने तथा इनका इस्तेमाल करने के लिए नतीजे भुगते। उत्तर कोरिया ने एक महीने के भीतर कल देर रात दूसरी अंतर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया। जापान के समुद्र में गिरने से पहले इस मिसाइल ने करीब 1,000 किलोमीटर की दूरी तय की।


Download Android App
Download iOS App



