पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक ने अवैध रूप से भारतीय चैनलों को प्रसारित करने वाले केबल टीवी ऑपरेटरों के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू किया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने भी केबल टीवी ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि वे प्राधिकरण द्वारा अवैध घोषित या प्रतिबंधित भारतीय सामग्री का प्रसारण तुरंत बंद करें। प्राधिकरण ने कहा कि केबल टीवी नेटवर्क पर वितरण के लिए पेमरा लाइसेंसधारी के अलावा किसी अन्य चैनल को अनुमति नहीं दी जाएगी, प्राधिकरण के कानूनों के अनुसार किसी भी उल्लंघन से निपटा जाएगा।
भारतीय चैनलों को प्रसारित करने पर कार्रवाई
पेमरा ने गुरुवार को कहा कि उसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने अवैध भारतीय चैनलों को प्रसारित करने वाले केबल ऑपरेटरों द्वारा उल्लंघन की खबरों पर अभियान चलाया। डॉन की खबर के मुताबिक, यह शीर्ष अदालत और पेमरा द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन है। कराची क्षेत्रीय कार्यालय ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया और डिजिटल केबल नेटवर्क, होम मीडिया कम्युनिकेशंस (प्राइवेट) लिमिटेड, शाहजेब केबल नेटवर्क और स्काई केबल विजन जैसे केबल ऑपरेटरों पर छापा मारा।हैदराबाद कार्यालय ने 23 केबल ऑपरेटरों पर छापा मारा और आठ नेटवर्क जब्त किए जो भारतीय सामग्री प्रसारित कर रहे थे।

केबल नेटवर्क पर छापेमारी में की
सुक्कुर में, एक औचक छापेमारी की गई, जिसमें मीडिया प्लस लरकाना और यूनिवर्सल सीटीवी नेटवर्क लरकाना को अवैध सामग्री प्रसारित करते पाया गया। डॉन के मुताबिक मुल्तान कार्यालय ने बहावलनगर शहर और केबल ऑपरेटरों, अर्थात सिटी डिजिटल केबल नेटवर्क, स्टेट केबल नेटवर्क, नसीब और जमील केबल नेटवर्क, वल्र्ड ब्राइट केबल नेटवर्क, स्टार इंफॉर्मेशन कंपनी और ग्लोबल सिग्नल केबल नेटवर्क पर छापे मारे, जो अवैध सामग्री प्रसारित कर रहे थे। छापे के दौरान, पेमरा की टीमों ने अवैध उपकरण जब्त किए और उल्लंघन करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।



Download Android App
Download iOS App



