अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से हाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने प्रदर्शन किया और तालिबान सरकार कि इस कट्टर नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प किया। ‘अफगान कल्चरल सोसायटी’ की प्रतिनिधि कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने कहा, ‘‘हम यहां लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाने के लिए आए हैं।’’
पूरी दुनिया देख रही है, संयुक्त राष्ट्र देख रहा है
यासीनी के साथ बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकी मौजूद थे। उन्होंने कहा , ‘‘ जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से लड़कियों के पास पढ़ने का अधिकार नहीं है। हम यहां यह सुनिश्चित करने आए हैं कि ऐसा नहीं हो।’’ ‘अफगान सोसायटी’ के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान सरकार से देश में लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तानी लड़कियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।
प्रदर्शन कर रहे अफगानिस्तान अमेरिकी हिकमत सोरोश ने कहा कि तालिबान ने लड़कियों को शिक्षा से दूर रखने के लिए लगातार कई कदम उठाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



