तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगान सरकार आने वाले दिनों में महिलाओं को भी सरकार में शामिल करेगी। तालिबान ने मंगलवार को अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार की घोषणा की थी, जिसमें किसी भी महिला को मंत्री के तौर पर शामिल नहीं किया था।
मुजाहिद ने बुधवार को बीएफएमटीवी न्यूज चैनल से कहा, ‘यह सरकार अंतरिम है। शरिया कानूनों के सम्मान के लिए महिलाओं हेतु पद होंगे। यह एक शुरुआत है, लेकिन हम महिलाओं के लिए सीटें तलाशेंगे। वे सरकार का हिस्सा हो सकती हैं। यह दूसरे चरण में होगा।’ उल्लेखनीय है कि काबुल के निवासियों ने देश के शासन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर काबुल के पश्चिमी भाग दश्ते बारची इलाके में विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि अफगानिस्तान में नई सरकार का मंगलवार की शाम को गठन कर दिया । मुल्ला हसन अखुंद अफगानिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे। सिराजुद्दीन हक्कानी गृहमंत्री होंगे। मुल्ला अब्दुल गनी बरादर डिप्टी पीएम बनाए गए। मुल्ला याकूब अफगानिस्तान के नए रक्षा मंत्री होंगे. अमीर मुत्तकी को विदेश मंत्री बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



