Afghan Taliban Drone Airstrikes On Pakistan: पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया था और इसी हमले का बदला लेने के लिए आज अफगानिस्तान ने ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक कर दिया जिसमें दावा किया गया कि ISIS के ठिकानों को हमल में उड़ा दिया गया है। तालिबान के ड्रोन पाक के कई क्षेत्रों में घुस गए है।
Afghan Drone Strikes: ISIS के ठिकानों को निशाना बनाया

इस भीषण ड्रोन अटैक के बाद तालिबान ने दावा करते हुए कहा कि ड्रोन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में घुसे थे जहां ISIS के ठिकानों को निशाना बनाया गया। साथ ही बताया कि इन कैंप का इस्तेमाल अफगानिस्तान में हमले की योजना बनाने के लिए किया जा रहा है। इस अंजाम को पूरा करने से पहले ही अफगान के ड्रोन ने यह ठिकानें तबाह कर दिए है जिससे पाक आर्मी को भी बड़ा झटका लगा होगा।
Afghanistan Pakistan Border Conflict: पाक का हवाई हमला

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा पार करके कुनार, खोसत और पक्तिका प्रांत पर हमला किया था। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने जुल्म करते हुए रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया और लोगों के घरों में बम बरसाए है जिसमें 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी और 14 लोग घायल भी हो गए थे। साथ ही कई घर भी तबाह हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



