‘हम 20 साल तक लड़ने के लिए तैयार…’, बगराम एयरबेस को लेकर अफगानिस्तान की अमेरिका को दो टूक

Summary :

Afghanistan Rejects Trump Demand: अमेरिका ने हाल ही में बगराम एयरबेस को फिर से अपने नियंत्रण में लेने की इच्छा जताई है। जिससे अफगानिस्तान में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अफगान अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी कोशिश को सिरे से नकारते हुए दो टूक जवाब दिया है कि विदेशी सेना की अफगान भूमि पर अब कोई जगह नहीं है। Afghanistan Rejects Trump Demand: तालिबान सरकार की सख्त प्रतिक्रिया तालिबान सरकार के शीर्ष खुफिया अधिकारी और जनरल डायरेक्टरेट ऑफ इंटेलिजेंस के पहले डिप्टी मुल्ला ताजमीर जवाद ने अमेरिका की मंशा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अफगान सरकार मौजूदा…

Afghanistan Rejects Trump Demand: अमेरिका ने हाल ही में बगराम एयरबेस को फिर से अपने नियंत्रण में लेने की इच्छा जताई है। जिससे अफगानिस्तान में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अफगान अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी कोशिश को सिरे से नकारते हुए दो टूक जवाब दिया है कि विदेशी सेना की अफगान भूमि पर अब कोई जगह नहीं है।

Afghanistan Rejects Trump Demand: तालिबान सरकार की सख्त प्रतिक्रिया

तालिबान सरकार के शीर्ष खुफिया अधिकारी और जनरल डायरेक्टरेट ऑफ इंटेलिजेंस के पहले डिप्टी मुल्ला ताजमीर जवाद ने अमेरिका की मंशा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अफगान सरकार मौजूदा हालात को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह साफ किया कि अफगान जनता अब विदेशी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करेगी।

Afghanistan Rejects Trump Demand
Afghanistan Rejects Trump Demand

Afghan-US Relations News: रक्षा मंत्री का चेतावनी भरा बयान

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अगर अमेरिका फिर से हमारी भूमि पर आना चाहता है और एयरबेस की मांग करता है, तो हम एक और 20 साल की लड़ाई के लिए तैयार हैं।” उनका यह बयान स्पष्ट संकेत देता है कि तालिबान अब फिर से किसी विदेशी ताकत को सैन्य उपस्थिति की अनुमति नहीं देगा।

Bagram Handover Rejected: अफगान विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

अफगान विदेश मंत्रालय के राजनीतिक निदेशक जाकिर जलाली ने अमेरिका की वापसी की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अफगान लोगों ने हमेशा विदेशी सेना का विरोध किया है और अब भी किसी भी सैन्य हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वाशिंगटन के साथ अगर कोई बातचीत होती है, तो उसमें बगराम एयरबेस को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

Afghanistan Rejects Trump Demand
Afghanistan Rejects Trump Demand

ट्रंप का बगराम एयरबेस पर जोर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट के जरिए कहा, “अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस को अमेरिका को नहीं लौटाता, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।” ट्रंप ने यह भी दोहराया कि अमेरिका इस रणनीतिक एयरबेस पर फिर से नियंत्रण चाहता है। इसके अलावा उन्होंने 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा अमेरिकी सेना की वापसी की नीति की भी आलोचना की।

Afghanistan Rejects Trump Demand
Afghanistan Rejects Trump Demand

बगराम एयरबेस का महत्व

बगराम एयरबेस अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से लगभग 50 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह एयरबेस 2001 में 9/11 हमलों के बाद अमेरिकी सेना का प्रमुख ठिकाना बन गया था और करीब 20 वर्षों तक अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों का सैन्य केंद्र रहा। 2021 में जब अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान छोड़ा, तब तालिबान ने इस एयरबेस पर कब्जा कर लिया।

यह भी  पढ़ें: H-1B वीजा महंगा, लेकिन भारत के लिए सुनहरा मौका, ट्रंप के फैसले से पलटेगा गेम?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।