इजरायल हमास जंग को शुरू हुए 7 दिन हो चुके है। अब तक दोनों ओर से 3200 से अधिक लोग मारे जा चुके है। इस बीच जंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पिछले 7 दिनों से इजरायली एयरफोर्स गाजा पट्टी पर हवाई हमले कर रही है। एयरफोर्स गाजा पट्टी में हमास के के ठिकानों को तबाह करने के साथ ही अस्पतालों और रिहायशी इमारतों को भी निशाना बना रही थी। इस बीच अब खबर है कि इजरायल की पैदल सेना गाजा पट्टी में प्रवेश कर चुकी है। वह गाजा पर जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
कई आतंकियों को सेना ने पकड़ लिया
जानकारी के अनुसार हमास के कई आतंकियों को सेना ने पकड़ लिया है। इससे पहले इजरायली एयरफोर्स ने पर्ची गिराकर गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में रह रहे लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी थी। वहीं हमास ने लोगों को घरों में रहने की अपील की थी। हालांकि हमास की अपील के बावजूद लोग काफी लोग पलायन करते दिखे। इस बीच इजरायल के पीएम ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है।
हमारी सेनाएं शेरों की तरह लड़ रही है- नेतन्याहू
देश को संबोधित करते हुए इजरायल के पीएम ने कहा कि हमारे देश की सेनाएं शेरों की तरह लड़ ही है। उन्होंने कहा कि गाजा पर आक्रमण अभी शुरूआती चरण में है। हम अपने दुश्मनों के अत्याचारों को कभी नहीं भूल सकते और ना ही इन अत्याचारों को भूलने देंगे। हम अपने दुश्मनों पर अभूतपूर्व ताकत से हमला कर रहे हैं। इस बीच हमास ने उत्तरी गाजा से पलायन कर रहे लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। हमास ने कहा कि इजरायली एयरफोर्स के हमले में अब तक 70 लोगों की मौत हुई है।
वहीं दूसरी यूएन की सुरक्षा परिषद् की बैठक में रूस ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्धविराम का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार रूस ने एक शांति प्रस्ताव का मसौदा प्रस्तुत किया है। हालांकि हमास ने रूस के युद्धविराम की पेशकश का सम्मान किया है।


Download Android App
Download iOS App



