भारत और अमेरिका के बाद अब ईरान ने भी की पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक

Summary :

ईरान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों के चंगुल से अपने सेना के 2 जवानों को छुड़ाकर वापस ले जाने का दावा किया है।

ईरान ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों के चंगुल से अपने सेना के 2 जवानों को छुड़ाकर वापस ले जाने का दावा किया है। आपको बता दे कि भारत और अमेरिका के बाद ईरान ऐसा तीसरा देश है जिसने पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 
ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने बुधवार को कहा कि आतंकी संगठन जैश उल-अदल की ओर से बंधक बनाकर रखे गए बॉर्डर गार्ड्स के दो सैनिकों को बचाने के लिए मंगलवार रात एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, इन्हें ढाई साल पहले अगवा किया गया था।” 
मुक्त कराए गए दोनों सैनकिों को ईरान भेज दिया गया है। खबरों के अनुसार , ये भी बताया गया है कि ईरान के हमले से आतंकवादियों को बचाते हुए पाक के कई सैनिक भी मारे गये हैं। इससे पाकिस्तान का दोहरा चरित्र भी उजागर हो गया है। पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकियों को बचाना ये साबित करता है कि पाक खुलकर आतंकवादियों के साथ खड़ा है।
बता दे कि इससे पहले 16 अक्तूबर 2018 में पाकिस्तानी आतंकियों ने ईरान के 12 सैनिकों का ईरान के सीस्तान व बलूचिस्तान से लगी सीमा से अपहरण कर लिया था। ईरान के अनुसार यह घटना उसके मीरजावेह क्षेत्र में हुई थी। 
खुफिया सूचनाओं के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन जैश उल अदल ने ईरान के इन दो सैनिकों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। साथ ही पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट भी यहां तैनात है। ईरान ने इस लोकेशन का पता लगाया और विशेष सैनिकों को कुद्स बेस से ऑपरेशन पर भेजा। बाकी अपह्त ईरानी सैनिकों को पहले ही छुड़ाया जा चुका है। ताजा ऑपरेशन में छुड़ाए गए सैनिक सशकुल स्वदेश पहुंचा दिए गए हैं।

Shera Rajput