पेरिस से बीजिंग जा रही एयर चाइना की एक उड़ान को आज आतंकी धमकी के बाद वापस पेरिस की ओर मोड़ दिया गया लेकिन बाद में एयरलाइन ने कहा कि माना जा रहा है कि यह एक फर्जी अलार्म था।
इससे पहले एयर चाइना ने कहा था कि पेरिस से बीजिंग की उसकी एक उड़ान को ‘‘ संदिग्ध आतंकी से जुड़ी सूचना ’’ के कारण वापस मोड़ दिया गया।
मुंबई का इंडिया टावर दुनिया की सबसे ऊँची इमारत होगा, दुबई के बुर्ज खलीफा को देगी टक्कर
एयरलाइन ने कहा कि उड़ान संख्या सीए 876 पेरिस लौट गयी और वहां सुरक्षित उतरी। लेकिन बाद में चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एयरलाइन के पेरिस कार्यालय के हवाले से बताया कि आतंकी खतरे की बात को गलत माना गया।


Download Android App
Download iOS App



