बोइंग संकट के बीच एयरबस ने चीन से किया सौदा

Summary :

उड़ान को रोके जाने के बीच आया है। बोइंग 737 मैक्स विमान के पांच महीने के भीतर दो बार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इनकी उड़ानों को रोका गया है। 

अमेरिकी कंपनी बोइंग के सबसे ज्यादा बिकने वाले जेटलाइनर 737 मैक्स पर मंडराते संकट के बीच कंपनी के यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी एयरबस ने चीन की एयरलाइंस को 300 यात्री जेट बेचने का सौदा करने की घोषणा की। सीएनएन ने एयरबस के सोमवार के एक बयान के हवाले से कहा कि इस समझौते पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के फ्रांस के दौरे के दौरान हस्ताक्षर किया गया था। बयान में कहा गया कि इस ऑर्डर में 290 विमान ए320 श्रेणी के व 10, ए350 के हैं।

इसमें कहा गया कि यह समझौता चीन के सभी क्षेत्रों में तेजी से उड्डयन बाजार के विस्तार में मांग को प्रदर्शित करता है। यूरोपीय निर्माता ने सौदे की कुल लागत का विवरण नहीं दिया और अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया। बड़े स्तर पर एयरबस का यह ऑर्डर वैश्विक तौर पर बोइंग 737 मैक्स विमान के उड़ान को रोके जाने के बीच आया है। बोइंग 737 मैक्स विमान के पांच महीने के भीतर दो बार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इनकी उड़ानों को रोका गया है।

Desk Team