बेरूत : सीरिया सरकार और रूसी सेना द्वारा उत्तर पश्चिम सीरिया में विद्रोहियों के गढ़ वाले इलाके में किए गए हवाई हमले में सात बच्चों सहित 20 नागरिकों की मौत हो गयी। ब्रिटेन स्थित संगठन ‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा है कि सरकार के जंगी जहाजों और हेलिकाप्टरों ने शुक्रवार को इदलिब प्रांत के महाम्बेल गांव में हवाई हमले किए।
इस हमले में सात बच्चों सहित 13 नागरिकों की मौत हो गयी। प्रांत के दक्षिण में स्थित खान शिखुन शहर के बाहरी इलाके में शनिवार को हमले में एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गयी। ऑब्जरवेटरी ने बताया कि पड़ोस के हामा प्रांत के मोरेक शहर में रूसी हवाई हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी।


Download Android App
Download iOS App



