दुनिया की सबसे बड़ी ई- वाणिज्य कंपनी अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा ऐसे समय कंपनी के चेयरमैन पद से हट रहे हैं जब अमेरिका- चीन के बीच व्यापार युद्ध के चलते तेजी से बदलते उद्योग क्षेत्र में अनिश्चितता का दौर चल रहा है।
जैक मा ने मंगलवार को अपना पद छोड़ दिया। उनका चेयरमैन पद से हटने का कार्यक्रम एक साल पहले तय कर लिया गया था। हालांकि, वह अलीबाबा पार्टनरशिप के सदस्य बने रहेंगे। यह 36 लोगों का समूह है जिन्हें कंपनी के निदेशक मंडल में बहुमत सदस्यों को नामांकित करने का अधिकार है।
तबरेज मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने हटाई हत्या की धारा, कहा-हार्ट अटैक से हुई मौत
जैक मा (55) ने 1999 में अलीबाबा की स्थापना की थी। उन्होंने चीन के निर्यातकों को सीधे अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं से जोड़ने के लिये अलीबाबा ई- वाणिज्य कंपनी को खड़ा किया।
इसके बाद कंपनी ने अपना कार्य क्षेत्र बदलते हुये चीन के बढ़ते उपभोक्ता बाजार में आपूर्ति बढ़ाने का काम शुरू किया। जून में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी के 16.7 अरब डालर के कुल कारोबार में उसके घरेलू व्यावसाय का हिस्सा 66 प्रतिशत रहा है।


Download Android App
Download iOS App



