मेक्सिको के खाड़ी तट हुस्तेका क्षेत्र में एक जले हुए हेलीकॉप्टर के मलबे से शुक्रवार को चार लोगों के शव बरामद किए गए, जो बंधे हुए थे। ऐसे संकेत मिले हैं कि उनकी हत्या मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले किसी गिरोह ने की है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।कभी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय रहे इस शहर में ये हत्याएं एक महीने में भीषण हिंसा की दूसरी घटना है।
सैन लुईस पोटोसी में अभियोजकों ने कहा
उत्तरी राज्य सैन लुईस पोटोसी में अभियोजकों ने कहा कि आमतौर पर पर्यटकों को लाने-ले जाने के लिए निजी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं लगता कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें जानबूझकर आग लगायी गयी।अभियोजकों ने बताया कि उन्हें आपराधिक संदेशों के साथ कई कार्डबोर्ड मिले हैं लेकिन उन्होंने उसमें लिखी बातों का खुलासा नहीं किया।
मृतक की पहचान होटल मालिक राफेल तुनेसी के रूप हुई
मेक्सिको में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह अपने प्रतिद्वंद्वियों को धमकी देने के लिए अक्सर हाथ से लिखे संदेश वाले पत्र छोड़ते हैं।दक्षिणी चियापास राज्य में शुक्रवार को अभियोजकों ने बताया कि पर्यटक शहर पेलेन्क्यू में इतालवी कारोबारी को गोली मार दी गयी। स्थानीय मीडिया ने मृतक की पहचान होटल मालिक राफेल तुनेसी के रूप में की है। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है।


Download Android App
Download iOS App



