अमेरिका और उसके सहयोगी यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे : राष्ट्रपति बाइडन

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को पौलेंड में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया भर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए पश्चिमी संकल्प को और दृढ़ कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को पौलेंड में कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया भर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए पश्चिमी संकल्प को और दृढ़ कर दिया है।
बाइडन ने ‘‘कठोर एवं कड़वे दिनों’’ की चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी मजबूती से यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे।
यहां शाही महल में यूक्रेनी शरणार्थियों और पौलेंड की जनता को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा, ‘‘दुनिया के लोकतंत्र आज, कल और हमेशा स्वतंत्रता की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे।’’
अपने संबोधन से पहले बाइडन ने पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रयूज डी. से मुलाकात की।
यहां राष्ट्रपति भवन में बाइडन ने कहा, ‘‘हमें यूरोप में हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।’’

Shera Rajput