संयुक्त राष्ट्र : उत्तर कोरिया के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों पर अपने नेता किम जोंग उन की हत्या की ”आतंकवादी” साजिश रचने का आरोप लगाया और इसे ”युद्ध की घोषणा” बताया। मिशन ने कल एक बयान में कहा, ”अमेरिका और दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों और साजिश रचने वाले संगठनों के सफाये के लिए कोरियाई अंदाज में आतंकवाद रोधी अभियान चलाया जाएगा।” मिशन ने ”सीआईए और दक्षिण कोरिया की खुफिया सेवा के हर एक आतंकवादी को पकडऩे और निर्दयतापूर्वक सफाये” के सरकार के संकल्प को दोहराया।
मिशन ने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों से उत्तर कोरिया का उसके प्रयासों में साथ देने का आग्रह किया। बयान में कहा गया है कि साजिश रचने वालों ने देश में एक ”आतंकवादी” की घुसपैठ कराई जिसके पास उपग्रह संचार उपकरण था।
(एपी)


Download Android App
Download iOS App



