साउथ कैरोलाइना में प्राधिकारियों ने बताया कि वे रविवार तड़के हैम्पटन काउंटी में एक क्लब में हुई गोलीबारी की जांच कर रहे हैं, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए। यह ईस्टर की छुट्टियों के दौरान अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की तीसरी घटना है।
घायलों की गंभीरता में कोई सूचना उपलब्ध नही – कानून प्रवर्तन
राज्य के कानून प्रवर्तन प्रभाग ने एक ईमेल में कहा कि हैम्पटन काउंटी में क्लब में हुई गोलीबारी में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। घायलों को आयी चोटों की गंभीरता के बारे में अभी कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।
इस बीच, पिट्सबर्ग में एक घर में पार्टी में गोलीबारी के दौरान दो नाबालिगों की मौत हो गयी और कम से कम आठ घायल हो गए। एक झगड़े के बाद देर रात साढ़े 12 बजे यह घटना हुई।
एक दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी
इससे एक दिन पहले राज्य की राजधानी कोलंबिया में एक भीड़भाड़ वाले मॉल में गोलीबारी हुई थी, जिसमें नौ लोगों को गोली लगी और पांच लोग घटनास्थल से भागने के दौरान घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



