ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ लगे सभी प्रतिबंधों को हटाकर ‘पहला कदम’ उठाना चाहिए। रूहानी का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कथन के बाद आया है कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं।
रूहानी ने सरकारी समाचार चैनलों पर सीधे प्रसारित हो रहे एक भाषण में कहा, “पहला कदम प्रतिबंधों से हटना है। आप को ईरान के खिलाफ लगाए गए सभी अवैध, अन्यायपूर्ण और गलत प्रतिबंधों से पीछे हटना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



