अमेरिका के दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों के करीब उड़ान भरी और नियमित प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। पैसेफिक एयर फोर्सेज ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, दो बी-52एच बमवर्षक विमानों ने दक्षिण चीन सागर के समीप नियमित प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।
इसमें यह भी कहा गया कि यह उड़ान यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के ऑपरेशन का हिस्सा है, जो मार्च 2004 से चल रहा है। पेंटागन ने यह पुष्टि नहीं कि किस द्वीप समूह से बी-52 ने उड़ान भरी, लेकिन हालिया तनाव स्प्रेटली द्वीपसमूह पर केंद्रित है।


Download Android App
Download iOS App



