अमेरिका की युनाइटेड पार्सल सर्विस कंपनी ने उत्सर्जन व लागत में कटौती के उद्देश्य से टेस्ला को 125 इलेक्ट्रिक सेमी-ट्रकों का ठेका दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुख्य सूचना व इंजीनियरिंग अधिकारी जुआन पेरेज के हवाले से कहा,
‘ये जबरदस्त इलेक्ट्रिक ट्रक बेहतर सुरक्षा, पर्यावरणीय पर पड़ने वाले प्रभाव और लागत को कम करने के लिए एक नए युग में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।’ वहीं, इससे पहले पेप्सिको द्वारा हाल ही में टेस्ला को 100 इलेक्ट्रिक सेमी ट्रकों का ठेका दिया गया था। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इलॉन मस्क ने ट्रकों के शुभारंभ के मौके पर बैटरी-चालित ट्रकों के 2019 तक तक सड़कों पर उतरने का वादा किया था।
मस्क ने कहा था कि सेमी ट्रक एक बार चार्ज होने के बाद 804 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है और इसकी लागत डीजल पर लागत से भी कम होगी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



