कोरोना वायरस को लेकर अमेरिकियों को चीन की यात्रा पर ‘पुनर्विचार’ करना चाहिए : विदेश मंत्रालय

Summary :

चीन में फैले कोरोना वायरस के घातक प्रकोप के बीच अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को चीन की यात्रा करने की किसी भी योजना पर ‘‘पुनर्विचार’’ करने के लिए कहा है।

चीन में फैले कोरोना वायरस के घातक प्रकोप के बीच अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को चीन की यात्रा करने की किसी भी योजना पर ‘‘पुनर्विचार’’ करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को हुबेई प्रांत की यात्रा न करने की सख्त चेतावनी दी है, जहां वुहान शहर स्थित है। चीन में अब तक वायरस के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक-दूसरे की संवेदनाओं को समझना आवश्यक : राजनाथ सिंह

मंत्रालय ने कहा कि पिछले हफ्ते उसने सभी गैर-आपातकालीन अमेरिकी कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को वुहान से निकलने का आदेश दिया था। मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार के पास हुबेई प्रांत में अमेरिकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की सीमित क्षमता है।’’ 

Desk Team