America के जलवायु दूत जॉन केरी जल्द दे सकते हैं इस्तीफा- सूत्र

Summary :

America: जलवायु संबंधी मामलों पर अमेरिका (America) के विशेष दूत जॉन केरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से आगामी दिनों में इस्तीफा दे रहे हैं। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। केरी की 2015 के पेरिस जलवायु समझौते की रूपरेखा बनाने में अहम भूमिका रही। वह ओबामा प्रशासन के दौरान विदेश मंत्री भी रहे। Highlights जलवायु दूत जॉन केरी जल्द दे सकते हैं इस्तीफा- सूत्र 2015 के पेरिस जलवायु समझौते में थी अहम भूमिका जॉन केरी ओबामा प्रशासन के दौरान विदेश मंत्री भी रहे जॉन केरी 2004 में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी…

America: जलवायु संबंधी मामलों पर अमेरिका (America) के विशेष दूत जॉन केरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन से आगामी दिनों में इस्तीफा दे रहे हैं। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। केरी की 2015 के पेरिस जलवायु समझौते की रूपरेखा बनाने में अहम भूमिका रही। वह ओबामा प्रशासन के दौरान विदेश मंत्री भी रहे।

Highlights

  • जलवायु दूत जॉन केरी जल्द दे सकते हैं इस्तीफा- सूत्र
  • 2015 के पेरिस जलवायु समझौते में थी अहम भूमिका
  • जॉन केरी ओबामा प्रशासन के दौरान विदेश मंत्री भी रहे
  • जॉन केरी 2004 में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी थे

जॉन केरी ने अपने कार्यकाल में उठाए है ये कदम

लंबे समय से सीनेटर रहे केरी को बाइडन के नवंबर 2020 का चुनाव जीतने के बाद वैश्विक मंच पर प्रशासन की ओर से खासतौर से जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए बनाए गए इस नए पद पर नियुक्त किया गया था। केरी की 2015 के पेरिस जलवायु समझौते की रूपरेखा बनाने में अहम भूमिका रही। वह ओबामा प्रशासन के दौरान विदेश मंत्री भी रहे। इस पद के लिए केरी का चयन करने के बाइडन के फैसले से यह लगा कि नए राष्ट्रपति पिछली सरकारों की तुलना में अधिक सशक्त और स्पष्ट तरीके से जलवायु परिवर्तन से लड़ने के अपने चुनाव प्रचार अभियान के वादे को पूरा कर रहे हैं। केरी ने पिछली गर्मियों में बीजिंग की यात्रा पर कहा था, ‘‘जलवायु संकट मानव जाति के लिए एक सार्वभौमिक खतरा है और हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम जल्द से जल्द इससे निपटें।’’ केरी ने सीनेट में 28 साल तक मैसाच्युसेट्स का प्रतिनिधित्व किया है और वह 2004 में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद (America) के उम्मीदवार भी थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News