अमेरिका के ओहियो प्रांत की सीनेट ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। ओहियो के सीनेटर नीरज अतानी ने कहा कि प्रशस्ति पत्र ‘कश्मीरी पंडितों के नरसंहार’ को दर्शाने वाली अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर उनके काम को सम्मानित करने के लिए दिया गया है।
अतानी ओहियो के इतिहास में प्रांत के पहले भारतीय-अमेरिकी और हिंदू सीनेटर हैं। प्रशस्ति पत्र पर ओहियो सीनेट के अध्यक्ष मैट हफमैन और अतानी ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए हैं।
इसमें कहा गया है, ”वास्तव में, आपने सार्वभौमिक अपील वाली एक ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश की है, जिसमें ऐतिहासिक महत्व के मामले यानी घाटी से कश्मीरी पंडितों के जबरन पलायन को दर्शाया गया है। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



