देश में लगातार कम हो रहे कोरोना महामारी के मामलों की खबर राहत देने वाली है। हालांकि कल के मुकाबले आज 291 केस ज्यादा दर्ज किए गए हैं। पिछले राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 11हजार 871 रह गई है। वहीं कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 86 केस दर्ज हुए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 4,30,30,925 हो गई है।
71 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,086 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 71 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,487 पर पहुंच गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,198 लोग महामारी से ठीक हुई है जिसके बाद अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,24,97,567 हो गई है। इसके अलावा दैनिक संक्रमण दर 0.23% और साप्ताहिक दर 0.22% दर्ज की गई गई ।
185.04 करोड़ से अधिक दी जा चुकी है टीके की खुराक
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,871 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 183 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। देश में अभी कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 185.04 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Download Android App
Download iOS App