पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन पर एक और महिला ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीएनएन के मुताबिक, 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे बिडेन अब दो आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनके द्वारा जल्द ही इस महीने अपने फैसले की घोषणा करने की संभावना है।
एमी लैपोस ने कनेक्टिकट के एक समाचार पत्र को सोमवार को बताया कि बिडेन ने ग्रीनविच में 2009 में फंड इकट्ठा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें अपनी ओर खींचा था। लेपौस जो उस समय अमेरिकी रिप्रेजेंटेटिव जिम हिम्स की सहयोगी थी उन्होंने समाचार पत्र को बताया, ‘यह सेक्सुअल नहीं था, लेकिन उन्होंने मुझे सिर से पकड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने अपना हाथ मेरी गर्दन पर रखा और मेरे साथ नाक रगड़ने के लिए मुझे अपनी ओर खींचा।
जब वह मुझे अपनी ओर खींच रहे थे तो मुझे लगा कि वह मुझे मुंह पर किस करने वाले हैं।’ लैपोस का यह आरोप नेवाडा की पूर्व डेमोक्रेट नेता लूसी फ्लोर्स के आरोप के बाद सामने आया है। फ्लोर्स ने 29 मार्च को कहा था कि उन्हें लगा कि बिडेन ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है। फ्लोर्स ने कहा था कि 2014 में एक कैम्पेन रैली में बिडेन ने उन्हें असहज महसूस कराया था।


Download Android App
Download iOS App



