नई दिल्ली : जिन लोगों की आंखों की ज्योति चली गई है उनके लिए आशा की एक नई किरण जगी है। शोधकर्ताओं ने पहली बार बेहद नरम ऊतकों से कृत्रिम रेटिना बनाया है जिसकी मदद से वे लोग भी कुदरत की बनाई हसीन दुनिया को देख सकेंगे जिनकी आंखों की रोशनी चली गई है। यह पहली बार हुआ है जब प्रयोगशाला में जैविक कृत्रिम ऊतकों का सफल इस्तेमाल किया गया है। अब तक रेटिना का निर्माण सख्त पदार्थों से होता रहा है।ब्रिटेन के आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में वेनैसा-स्थिल्ड की अगुवाई में शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने कहा कि इस अनुसंंधान से एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा और आंखों की गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद मिलेगी।

– पंकज सुमन


Download Android App
Download iOS App



