जयपुर : राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री सिंह ने आज अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रेम, करूणा और सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति भगवान बुद्ध ने पीड़ित मानवता को मध्यम मार्ग दिखाकर एक नई अवधारणा दी।
उन्होंने कहा कि बुद्ध के उपदेश और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्हें अपने जीवन में उतार कर हम जीवन को सुखमय बना सकते हैं। उन्श्री सिंह ने कहा कि सर्वकल्याण और सहिष्णु समाज की स्थापना के लिए यह जरूरी है कि हम बुद्ध के उपदेशों को अपने व्यवहार में लायें।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



