मनीला भारत इस वर्ष आसियान-भारत कनेक्टिविटी शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा जिसका फोकस मेकांग-गंगा सहयोग क्षेत्र पर होगा। विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के ङ्क्षसह ने आठवीं मेकांग-गंगा सहयोग मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मेकांग-गंगा क्षेत्र के सभी देशों को आसियान-भारत कनेक्टिविटी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के नयी दिल्ली आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सरकारों और कारोबार समूहों के साथ कनेक्टिविटी के सभी पहलुओं पर विचार- विमर्श किया जायेगा। जनरल ङ्क्षसह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि भारत एवं आसियान के बीच मेकांग-गंगा सहयोग क्षेत्र को केन्द्र में रख कर कनेक्टिविटी की संभावनायें तलाशी जायें और उन पर विचार-विमर्श हो।
उन्होंने कहा कि मेकांग-गंगा सहयोग क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग को प्राचीन संपर्क को दोबारा बहाल करने पर केन्द्रित किया जायेगा ताकि एक समग्र एवं समृद्ध समाज बन सके। उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र के देशों के साथ पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा, परिवहन और संचार के पारंपरिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव पहले ही कर चुका है।


Download Android App
Download iOS App



