उत्तरी बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामी समूह के कार्यकर्ताओं ने एक मस्जिद में इबादत करने आए लोगों पर हमला कर दिया। शुक्रवार को हुए इस हमले में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार घटना शुक्रवार को गाइबांधा जिले की एक मस्जिद में हुई जब स्वयंभू हिफाजत-ए-इस्लाम के कार्यकर्ताओं ने इमाम का माइक छीन लिया और अपने संगठन के बारे में बोलने लगे। मस्जिद के इमाम मतलूब उद्दीन ने कहा कि जब नमाजियों ने दखल देने की कोशिश की तो उन्होंने उनपर हमला कर दिया।
खबर के अनुसार हमले में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। सुंदरगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी अधिकारी बुलबुल इस्लाम ने कहा, ”मस्जिद समिति के बीच मतभेदों के कारण यह घटना हुई।”


Download Android App
Download iOS App



