ऑस्ट्रेलिया पश्चिमी जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देगा। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को यह घोषणा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मॉरिसन ने यह घोषणा करने के बाद कि वह इस विचार के पक्ष में हैं, इसके करीब दो महीने बाद विदेश नीति में यह बदलाव किया है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने भविष्य में पूर्वी जेरूसलम को किसी फिलिस्तीनी राज्य की राजधानी के रूप में मान्यता देने के लिए भी अपने समर्थन की घोषणा की।
ऑस्ट्रेलियाई दूतावास तेल अवीव में तब तक रहेगा जब तक कि जेरूसलम की स्थिति इजराइल और फिलिस्तीन के बीच किसी शांति समझौते के तहत निर्धारित न हो जाए।
मॉरिसन ने शनिवार को एक भाषण में कहा, ‘हमारी विदेशी नीति में हमारा चरित्र और हमारे मूल्य दिखाई देने चाहिए, जिसके लिए हम खड़े हैं और जिसमें हम यकीन करते हैं और जरूरत पड़ने पर जिसकी हम रक्षा भी करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फैसला किया है कि ऑस्ट्रेलिया अब पश्चिम जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देगा।’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के एस साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने यह घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



