तुुर्की में ट्रांस प्राइड मार्च पर रोक, लेकिन आयोजक अड़े

Summary :

NULL

इस्तांबुल : तुर्की के अधिकारियों ने ट्रांससेक्सुअल अधिकार कार्यकर्ताओं को इस्तांबुल में इस सप्ताहांत होने वाले देश के सबसे बड़े मार्च को करने से रोक दिया है। इससे एक सप्ताह पहले पुलिस ने गे प्राइड परेड को रोकने के लिए रबड़ बुलेट का इस्तेमाल किया था।

बहरहाल, आयोजकों ने प्रतिबंध के बावजूद आज के लिए निर्धारित ट्रांस प्राइड मार्च निकालने का संकल्प जताया है। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने कल एक बयान में कहा था कि यह मार्च नहीं हो सकता क्योंकि इसका आयोजन स्थल सेन्ट्रल तकसीम स्क्वेयर इसके लिए उचित नहीं है और कार्यालय को यह मार्च करने की अनुमति देने के लिए उचित अर्जी भी नहीं मिली है।

कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”स्थिति का आकलन करने के बाद इस कार्यक्रम को आयोजित कराने के लिए अनुमति ना देने का निर्णय लिया गया है।” शहर के अधिकारियों ने इस परेड में भाग लेने की अपीलों को नजरअंदाज करने और सुरक्षा बलों की चेतावनी का पालन करने का अनुरोध किया है। आयोजकों ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ”हम प्रतिबंधों को नहीं मानते। हम ट्रांस प्राइड के लिए कल तकसीम पर होंगे।”

Desk Team