छह साल के निचले स्तर पर पहुंचा बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार

Summary :

बंगलादेश का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च के अंत तक 31.14 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जो दिसंबर 2016 के बाद सबसे निचला स्तर है।

बंगलादेश का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च के अंत तक 31.14 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जो दिसंबर 2016 के बाद सबसे निचला स्तर है। बंगलादेश बैंक (बीबी) के आंकड़ के मुताबिक मार्च में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.11,427। 2 लाख डॉलर था। यह फरवरी में 3,23, 337.1 लाख डॉलर था। 
US dollar price for export proceeds raised by Bangladesh again | Trade Data  News Bangladesh
बैंक के विदेशी मुद्रा भंडार एवं ट्रेजरी प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह दिसंबर 2016 के बाद से बंगलादेश के विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे निचला स्तर है। साल 2016 में बंगलादेश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 32 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया था। अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन संकट के कारण आयात लागत बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार छह साल के निचले स्तर पर आ गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध ने दुनिया भर के कमोडिटी बाजारों को एक बड़ झटका दिया है। छह महीने के आयात बिल के बराबर विदेशी मुद्रा भंडार बंगलादेश जैसी विकासशील अर्थव्यवस्था के लिए पर्याप्त माना जाता है।
Us Dollor:बहुत से देशों के लिए मुसीबत बन गई है अमेरिका की मुस्कान - Us  Dollar: Due To Strengthening Of The Us Currency, Many Countries Economy  Under Trouble - Amar Ujala Hindi
केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा समय में बंगलादेश लगभग पांच महीने के आयात बिलों का भुगतान करने की स्थिति में है। अगस्त 2021 में बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार 48 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Desk Team