में हिन्दू विरोधी घटनाओं के बीच शुक्रवार को रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में गोलीबारी हुई है। घटना में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में हुई है। वहीं एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बांग्लादेश पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।
ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में हुई। सुबह करीब 4:00 बजे उखिया में कैंप नंबर 18 के ब्लॉक एच-52 में मदरसे पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहले हमले को दो प्रतिद्वंद्वी रोहिंग्या ग्रुप्स में संघर्ष बताया गया।
बांग्लादेश : दुर्गा पूजा मंडप पर हुए हमले में शामिल था जमात नेता, अदालत में कबूला गुनाह
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप है। यहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। म्यांमार की सेना की बर्बरता का शिकार होकर 2017 में समुदाय के लाखों लोग जान बचाकर बांग्लादेश पहुंचे थे। अधिकांश रोहिंग्या मुसलमानों ने कॉक्स बाजार कैंप में शरण ली है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी शिविर कहा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



