Bangladesh की पूर्व PM Sheikh Hasina दोषी करार, इस मामले में कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा

Summary :

बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व पीएम शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) को कोर्ट ने अवमानना से जुड़े मामले में 6 महीने की सजा सुनाई है। इस दौरान पूर्व पीएम को सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर की जानकारी सामने आई है। The Dhaka Tribune की रिपोर्ट मानें तो यह फैसला जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मोजुमदार की मौजूदगी वाली इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल-1 की तीन मेंबर्स वाली पीठ ने सुनाया है। इस मामले में सुनाई गई सजा रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ट्रिब्यूनल ने गैबांधा के गोविंदगंज निवासी शकील अकंद बुलबुल को भी इस मामले…

बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व पीएम शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) को कोर्ट ने अवमानना से जुड़े मामले में 6 महीने की सजा सुनाई है। इस दौरान पूर्व पीएम को सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर की जानकारी सामने आई है। The Dhaka Tribune की रिपोर्ट मानें तो यह फैसला जस्टिस मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मोजुमदार की मौजूदगी वाली इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल-1 की तीन मेंबर्स वाली पीठ ने सुनाया है।

इस मामले में सुनाई गई सजा

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ट्रिब्यूनल ने गैबांधा के गोविंदगंज निवासी शकील अकंद बुलबुल को भी इस मामले में दो माह की सजा सुनाई गई है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) को करीब एक साल पहले बंग्लादेश (Bangladesh) छोड़कर भागने के बाद किसी मामले में सजा सुनाई गई है।

शेख हसीना पर कई केस

शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) पर बांग्लादेश (Bangladesh) में कई मामलों में मुकदमा चल रहा है। शेख हसीना पर भ्रष्टाचार से लेकर हत्या तक कई गंभीर आरोप हैं। शेख हसीना के विरोधियों ने उन्हें भारत से वापस भेजने और मौत की सज़ा की मांग की है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने जुलाई के विद्रोह के दौरान मानवता के खिलाफ़ अपराध के एक मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और तीन अन्य के खिलाफ़ आरोप तय करने के लिए सुनवाई शुरू की।

भारत में हैं शेख हसीना

बता दें कि बंग्लादेश (Bangladesh) में तख्तापलट होने के बाद देश छोड़ भागी शेख हसीना (PM Sheikh Hasina) 2024 के अगस्त में भारत पहुंची। तभी से वो नई दिल्ली में रह रही है।

 

also read: कोविड वैक्सीन और अचानक मौतों के बीच कोई संबंध नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज की अफवाहें

 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।