पेइचिंग में टीवी श्रृंखला “द ग्रेट लॉन्ग मार्च” के निर्माण पर एक संगोष्ठी आयोजित

Summary :

बीजिंग, 8 नवंबर (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित प्रमुख क्रांतिकारी विषय पर आधारित टीवी श्रृंखला “द ग्रेट लॉन्ग मार्च” के निर्माण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं, उद्योग विशेषज्ञों, रचनात्मक टीमों और दर्शकों के प्रतिनिधियों ने “द ग्रेट लॉन्ग मार्च” की रचनात्मक पृष्ठभूमि, वैचारिक मूल्य, कलात्मक विशेषताओं और प्रसार प्रभावों पर विचार-विमर्श किया और प्रमुख क्रांतिकारी विषयों पर आधारित टीवी नाटकों के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए। लॉन्ग मार्च एक शानदार उपलब्धि थी, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया और इसे इतिहास में हमेशा…

बीजिंग, 8 नवंबर (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित प्रमुख क्रांतिकारी विषय पर आधारित टीवी श्रृंखला “द ग्रेट लॉन्ग मार्च” के निर्माण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

बैठक में उपस्थित नेताओं, उद्योग विशेषज्ञों, रचनात्मक टीमों और दर्शकों के प्रतिनिधियों ने “द ग्रेट लॉन्ग मार्च” की रचनात्मक पृष्ठभूमि, वैचारिक मूल्य, कलात्मक विशेषताओं और प्रसार प्रभावों पर विचार-विमर्श किया और प्रमुख क्रांतिकारी विषयों पर आधारित टीवी नाटकों के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए।

लॉन्ग मार्च एक शानदार उपलब्धि थी, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया और इसे इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। क्रांतिकारी विषय पर आधारित प्रमुख टीवी श्रृंखला “द ग्रेट लॉन्ग मार्च” पहली बार कई लाल सेना मार्गों के माध्यम से संपूर्ण लॉन्ग मार्च का एक व्यापक दृश्य प्रस्तुत करती है।

यह एक प्रामाणिक और गहन ऐतिहासिक कथा के साथ लॉन्ग मार्च की यात्रा को सामने लाती है, और ईमानदार और सहज पात्रों के माध्यम से लॉन्ग मार्च की भावना के समकालीन महत्व की व्याख्या करती है।

अपने भाषण में, चाइना मीडिया ग्रुप के संपादकीय मंडल की सदस्य च्यांग हाईछिंग ने कहा कि चाइना मीडिया ग्रुप ने सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग द्वारा लॉन्ग मार्च की महान भावना को आगे बढ़ाने पर दिए गए महत्वपूर्ण व्याख्यानों का गहन अध्ययन और कार्यान्वयन किया है, और महासचिव के महत्वपूर्ण भाषण की भावना को सचेत रूप से नवीन विचारों, उच्च-गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों और व्यावहारिक उपलब्धियों की एक श्रृंखला में रूपांतरित किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.