बेलारूस के ताकतवर नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने आज अपने प्रधानमंत्री तथा सरकार के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया।
राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री आंद्रेई कोबायकोव का स्थान विकास बैंक के पूर्व प्रमुख सर्गेई रूमास लेंगे।
भारत और बेलारूस के बीच 10 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
भ्रष्टाचार के आरोपों में कई उप प्रमुखों के साथ ही आर्थिक एवं उद्योग विभागों के मंत्रियों को भी अपने पदों से हटना होगा।
लुकाशेनको ने बयान में कहा, ‘‘मैं किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन हमारी सरकार में स्थिति ऐसी थी कि एक कार्यक्रम की घोषणा होती और फिर दूसरे कार्यक्रम पर काम होता।’’
उन्होंने कहा कि मैंने इसकी कभी अनुमति नहीं दी और कभी नहीं दूंगा। हमने लोगों से वादा किया है कि सरकार अगर किसी कार्यक्रम पर काम कर रही है तो उसे पूरा करेगी।


Download Android App
Download iOS App



